पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हनुमान जी की पूजा कर कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का किया आगाज

एमपी में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का आगाज कर दिया। इस दौरान कमलनाथ ने अपने 15 महीने की सरकार के कामों की चर्चा भी की।

कमलनाथ ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का किया आगाज

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि आज देश और मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। हर समाज परेशान है। हर घर चरम महंगाई के बोझ से दब रहा है। आमजन का जीवन यापन करना दुर्बर हो रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे है और परेशान हो रहे हैं। किसान खेती की नहीं चुनौतियों से परेशान है। व्यापारी शोषण से परेशान है। कमजोर वर्ग अत्याचार से परेशान है। बहन बेटियां और बच्चे असुरक्षा और सम्मान बचाने को लेकर परेशान हैं। हमारा मध्यप्रदेश पिछड़ेपन को लेकर परेशान है। औद्योगिक विकास को लेकर परेशान है, प्रदेश पर लाखों करोड़ों के कर्ज को लेकर परेशान हैं। मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। आज के यह हालात हमारे प्रदेश का कड़वा सच है वह कड़वा सच, जिसे आमजन रोज जी रहा है।

गणतंत्र दिवस पर मौके पर पीसीसी चीफ कमलनाथ के भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान का आगाज किया और भोपाल के मुगलिया छाप में हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारी संस्कृति खतरे में भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। वे गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा ? कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी की कलाकारी से प्रदेश में निवेश नहीं आने वाला है मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें।

अपनी सरकार की नीतिया बताई

कमलनाथ ने कहा कि इन हालातों को बदलने का मन आपने बनाया था और 2018 में कांग्रेस को समर्थन दिया था। एक नई सुबह की शुरुआत प्रदेश में हुई थी। कांग्रेस सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। हमने शुरुआत की थी किसान कर्ज माफी, ₹100 में 100 यूनिट बिजली, वृद्ध विधवा और दिव्यांगों को बड़ी पेंशनर, अगड़ों और पिछड़ों को आरक्षण, हजारों नई गौशालाएं, शुद्ध का युद्ध, अपराध मुक्त, माफिया मुक्त, मध्य प्रदेश कन्या विवाह हेतु ₹51000 की सहायता, राम वन गमन पथ, महाकाल व ओमकारेश्वर मंदिर विस्तार सभी समाज के युवाओं को निजी उद्योगों में रोजगार के लिए आरक्षण जैसे अनेक कदमों से हमने मध्य प्रदेश की नई तस्वीर बनाने की और काम शुरू किया था। एक ऐसी तस्वीर जो मध्य प्रदेश की नई पहचान बना सके।

कमलनाथ ने कहा कि हम मिलकर मध्य प्रदेश के नव निर्माण का सफर फिर से शुरू करेंगे 2023 का साल मध्यप्रदेश की भविष्य को निर्धारित करने वाला साले कांग्रेस किसान कर्ज माफी के लिए प्रतिबद्ध है। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है हम कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अगड़ों और पिछड़ों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हर दलित और आदिवासियों का हक व न्याय मिले ये हमारी प्राथमिकता हैं।

Recommended Video

    MP News: Kamalnath की अधिकारियों-पुलिस को धमकी, Video में देखें क्या कहा?। वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+