Bhopal News: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ एक्शन में दिखे पूर्व मंत्री PC शर्मा, जाएंगे मानव अधिकार आयोग

Bhopal News: राजधानी भोपाल के भदभदा स्थित झुग्गी बस्ती पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मानव अधिकार आयोग जाएंगे। शर्मा की दलील है कि परीक्षा के बीच गरीब लोगों के आशियाने तोड़े गए हैं, जिससे उनके बच्चों की परीक्षा प्रभावित हुई है। अब तक की कार्रवाई में डेढ़ सौ से अधिक मकान तोड़ दिए गए हैं।

शुक्रवार को भी प्रशासन 129 अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई करेगा। इसे देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है नेहरू नगर चौराहे से लेकर भदभदा चौराहे तक जाने वाला मार्ग बंद रखा गया है। पूछताछ के बाद ही पुलिस यहां से आता कमान करने दे रही है।

Former minister PC Sharma will go to Human Rights Commission against bulldozer action in Bhadbhada

बता दे कि होटल ताज के ठीक सामने भदभदा बस्ती से दो दिन में 159 घर हटा दिए गए हैं। आज तीसरे दिन शुक्रवार को 129 घर और गिराए जाने हैं। लोगों से सहमति लेकर उनके घरों को गिराया जा रहा है। कोई हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस ने बस्ती से 1 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा है। पुलिस के 500 जवान तैनात हैं। घरों को तोड़ने के लिए 10 JCB लगाई गई हैं।

NGT के आदेश के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो गई। कलेक्टर सिंह ने बताया कि कार्रवाई अगले दो दिन और चलेगी। बस्ती से अब 247 घर और हटाए जाएंगे। इनमें से 129 ने शुक्रवार को अपने घर खाली करने की सहमति दी है।

भदभदा झुग्गी बस्ती से क्यों हटाया जा रहा है अतिक्रमण

बताया जा रहा है कि एनजीटी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल यह झुग्गी बस्ती बड़े तालाब के केसमेंट एरिया भदभदा डैम से लगी हुई थी। हर साल बारिश के दौरान इन जग्गी बस्तियों में पानी भी भरा जाता था, जिससे प्रशासन को भी इन लोगों को बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम की ओर से मुनादी कराई गई थी रहवासियों को निगम के अधिकारियों ने समझे देकर 3 दिन के अंदर यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा था। सोमवार को यह एचडी खत्म हो गई कलेक्टर सिंह ने रहवासियों की मीटिंग की और फिर एक दिन की मोहलत और दी थी। लेकिन बुधवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की और अब तक करीब डेढ़ सौ से अधिक अतिक्रमण घरों को तोड़ दिया गया है।

कोई हंगामा और बवाल ना हो इसे लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट

भोपाल पुलिस जवानों की मौजूदगी में शिफ्टिंग की कार्रवाई कराई जा रही है प्रशासन की माने तो कई लोगों को मुआवजा तो कई लोगों को अतिक्रमण के बदले में पट्टे दिए गए हैं। बस्ती की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है करुणा धाम मार्ग पर बैरीकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस ने रिश्तेदारों को भी खाना लेकर अंदर जाने नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+