8 महीने में होंगे 6 एग्जाम 50 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, नए साल में पटवारी भर्ती परीक्षा से होगा शुभांरम्भ

नए साल में कर्मचारी चयन मंडल पटवारी की भर्ती परीक्षा के साथ श्री गणेश करेगा। बता दे मध्य प्रदेश में अगले 8 महीने में 6 भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें करीब 50 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Patwari Recruitment : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से 8 माह में करीब आधा दर्जन परीक्षाएं होने वाली है। मंडल ने कई भर्ती परीक्षाओं के संबंध में विज्ञापन जारी कर दिए है। वर्तमान में पटवारी एवं ग्रुप 2 सब ग्रुप के 9073 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अब तक करीब 11 लाख आवेदन आए हैं। 19 जनवरी तक और भी आवेदन आने की संभावना है।

8 महीने में होंगे 6 एग्जाम 50 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

वहीं उच्च माध्यमिक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन जारी है मंडल की ओर से अगस्त तक की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। इसमें सभी परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से ली जाएंगी। मंडल की ओर से विभिन्न विभागों के लिए भर्ती परीक्षाओं में करीब 50 लाख अभ्यार्थियों होंगे। इसके लिए प्रदेश के 530 सरकारी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के कॉलेजों में 50 हजार कंप्यूटर सिस्टम लगाने की पहल की जा रही है, ताकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर करीब 5000 आवेदन ऑनलाइन परीक्षा दे सके अभी तक मंडल ऑनलाइन परीक्षा के लिए निजी कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाता था। इस कारण अब सरकारी कॉलेजों में केंद्र बनाने की पहल की जा रही है। बता देगी मंडल की अगस्त तक में करीब आधा दर्जन ऑनलाइन परीक्षा होने वाली है।

शिक्षक के 18 हजार पदों पर होगी भर्ती

इस साल मंडल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 2 बार परीक्षा आयोजित कराएगा। पात्रता परीक्षा मार्च से अप्रैल तक समाप्त होगी। इसके बाद अगस्त या सितंबर तक भर्ती परीक्षा भी ली जाएगी।

5 हजार आवेदक एक साथ देंगे परीक्षा

राजधानी भोपाल में एक दर्जन परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे। इसमें एसवी पॉलिटेक्निक, महिला पॉलिटेक्निक, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, एमएलबी, नूतन कॉलेज, गीतांजलि सहित अन्य सरकारी कॉलेज में परीक्षा के लिए कंप्यूटर लैब तैयार की जाएगी इसमें करीब 5 हजार आवेदक ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+