Panna : मजदूर को मिला हीरा ढाई करोड़ में बिका, रातों-रात बन गया करोड़पति

Panna News , पन्ना। मध्यप्रदेश में पन्ना की धरती मजदूरों को रातों-रात करोड़पति बना देती है। यह बात उस समय चरितार्थ हो गई जब शनिवार को नीलामी में एक हीरा 2 करोड़ 55 लाख रुपए ​में बिका। इससे एक मजदूर रातों-रात करोड़पति बन गया। मजदूर मोती प्रजापति को यह हीरा दो माह पहले खेत में काम करते समय मिला था।

Panna labour Sold Diamond in RS 2.5 Crore

शनिवार को हीरा कार्यालय जिला पन्ना में खदानों से मिले हीरों की नीलामी हो रही थी। उसमें तभी झांसी निवासी राहुल अग्रवाल एंड कंपनी ने मोती प्रजापति के इस हीरे की कीमत छह लाख प्रति कैरेट लगाई और हाइजेस्ट विनर होने के कारण पन्ना जिले के इतिहास का दूसरा सबसे कीमती हीरा 2 करोड़ 55 लाख रुपए में राहुल अग्रवाल एंड कंपनी के नाम कर दिया गया।

Panna labour Sold Diamond in RS 2.5 Crore
राहुल अग्रवाल एंड कंपनी द्वारा खरीदे जाने के बाद अचानक यह हीरा फिर चर्चाओं में आ गया। कंपनी के संचालक ने कहा कि इस हीरे को खरीदकर खुशी हो रही है और हम इस हीरे को सहेज कर रखेंगे।

हीरे को खरीदने के लिए मुंबई, दिल्ली और पंजाब से भी हीरा व्यापारी आए थे। सभी में इसे खरीदने का उत्साह था, लेकिन इस नायाब हीरे की सबसे अधिक बोली उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी राहुल अग्रवाल और इनकी कंपनी ने लगाई।इस हीरे की अच्छी कीमत मिलने से हीरा खोदने वाले मजदूरों में नई ऊर्जा का संचार है।

Panna labour Sold Diamond in RS 2.5 Crore

यह भी माना जा रहा है कि मजदूर को नए वर्ष का तोहफा मिला है, जिसने उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया। ज्ञात हो कि 40 वर्ष पूर्व पन्ना जिले की इतिहास का 44 कैरेट का हीरा रसूल मोहम्मद को मिला था और अब मोली को मिला यह 42.59 कैरेट का हीरा दूसरा सबसे कीमती हीरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+