दंगों में मारे गये लोगों के परिवार से पाकिस्तान के लोग संपर्क करते हैं: राहुल गांधी

राहुल ने भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि ये लोग देश की जनता को तोड़ने का काम करते हैं जबकि हमारी पार्टी भाईचारे और लोगों को जोड़ने का काम करती है। उन्होने दोहराया कि जब मैं मुजफ्फरनगर गया तो वहां के लोगों ने बताया कि हमारी आपस में दुश्मनी नहीं है। राहुल का कहना है कि भाजपा के लोग जनता को आपस में लड़वाकर वोट बटोरते हैं। इसमें इन राजनीतिक पार्टियों का नुकसान नहीं होता है बल्कि नुकसान तो जनता का होता है।
भाजपा पर दंगे कराने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि यह पार्टी आग लगाने का काम करती है, जबकि हम आग बुझाते हैं और लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। दुनिया में आज तक जितने भी बड़े काम हुए हैं, वो सब प्यार से ही हुए हैं। इसलिए हम देश में प्यार और भाईचारा बढ़ाने की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications