यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करने वाले ओवैसी अंग्रेजों और कांग्रेस की भाषा बोल रहे: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
Uniform Civil Code: इस समय एमपी सहित पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस छिड़ी हुई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के UCC पर दिए बयान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'ओवैसी कांग्रेस और अंग्रेजों की भाषा बोल रहे हैं। जिस संविधान में संशोधन का हवाला ओवैसी दे रहे हैं। उसके निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हमेशा समान नागरिक संहिता के पक्ष में रहे हैं'
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने महिलाओं को लेकर भी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग हमारे समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं के पक्ष में भी बात नहीं करते है। महिलाओं के उत्थान के लिए ट्रिपल तलाक पर बैन लगाने जैसे मुद्दे का भी यह विरोध कर रहे थे।

पीएम ने भोपाल में दिया था ये बयान
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में आयोजित बूथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा? फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ।
ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान पर किया था पलटवार
पीएम मोदी के इस बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि "सरकार ने गरीब मुसलमानों की स्कॉलरशिप बंद कर दी। अगर एक नियम की बात हो रही है तो केवल यूनाइटेड हिंदू फैमिली के पास टैक्स क्यों जा रहा है। क्या ये समानता के अधिकार के खिलाफ नहीं है? ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में शादी केवल एक कांट्रैक्ट है लेकिन हिंदू धर्म में इसे जन्म-जन्म का साथ माना जाता है। ये यूनिफॉर्म सिविल कोड की नहीं, बल्कि हिंदू सिविल कोड की बात है। भारत के मुसलमान को टारगेट करना मकसद है। "












Click it and Unblock the Notifications