Oscars Award 2023: सीएम शिवराज सिंह ने दी बधाई, बोले- ‘भारतीय संगीत-फिल्मों का दुनिया में बज रहा डंका’

भारत के बेस्ट ओरिजनल सॉंग और बेस्ट शार्ट डाक्यूमेंट्री मूवी के लिए मिले ऑस्कर अवार्ड पर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी बधाई दी। उन्होंने संगीत और फिल्म कलाकारों की पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

shivraj singh

Oscars Award 2023: फिल्म-संगीत की दुनिया में भारत की शार्ट डाक्यूमेंट्री मूवी 'द एलीफेंट व्हीस्परर्स' और RRR फिल्म के ओरिजनल सांग 'नाटू-नाटू' को मिले ऑस्कर अवार्ड की हर तरफ चर्चा हैं। यह खबर आते ही बधाइयों का तांता लगा हुआ हैं। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत और फिल्मों की ताकत का आज दुनिया में डंका बज रहा हैं। ये अवार्ड साबित करते हैं कि 'हम किसी से कम नहीं हैं'।

rrr

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज पूरा देश गर्व से भरा है। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सांग श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड मिला है। साथ ही कार्तिकी गोंसाल्वेस तथा गुनीत मोंगा की द एलीफेंट व्हीस्परर्स भारतीय शार्ट फिल्म को भी ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। पहले गोल्डन ग्लोब और अब ऑस्कर अवार्ड मिलना यह बताता है कि भारतीय संगीत और फिल्मों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सीएम बोले कि देश के लिए यह अभूतपूर्व उपलब्धि हैं। यह पहला अवसर है जब एक साथ दो अवार्ड भारत मिले। इस सम्मान से देश के कलाकारों की की मेहनत सार्थक हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह आने वाले भविष्य में भी और कई फ़िल्में और यहां का संगीत विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करेगा।

मुख्यमंत्री ने आरआरआर फिल्म के निर्देशक राजा मोली, संगीतकार एम.एम. कीरावानी, फिल्म के कलाकार रामचरण जूनियर एमटीआर को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही द एलीफेंट व्हीस्परर्स फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई और शुभकामनाएँ दी। आपको बता दें कि केलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 95 वें अकादमी पुरस्कार समारोह में द एलीफेंट व्हीस्परर्स ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु श्रेणी का ऑस्कर अवार्ड जीता है। इसमें एक परिवार अनाथ हाथियों को पालता है। फिल्म में मनुष्य और वन्य-जीवों के परस्परसंवेदनशील संबंधों को दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+