भाजपा सरकार ही करती है विकास के काम, कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता: नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ता पूरे देश में बिना किसी स्वार्थ के 24 घंटे पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं से ही हमारे नेताओं और पार्टी की प्रतिष्ठा कायम रहती है। भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता।

मध्यप्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता 17 नवंबर को कमल खिलाने में जुट जाएं। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सबलगढ़, सुमावली और मुरैना विधानसभाओं के बूथ सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कही।

Only BJP government does development work, workers are not big or small: Narendra Singh Tomar

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। भाजपा के लिए काम करने वाला कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री का पद अपने काम के बल पर हासिल कर सकता है।

भाजपा सरकार ही करती है विकास के काम

केंद्रीय मंत्री तोमर ने बूथ सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती है। चंबल क्षेत्र की पहचान कांग्रेस के शासनकाल में बीहड़ों के रूप में होती थी। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर विधायक बनाएं।

तोमर ने कहा कि अब से लेकर 17 नवंबर को मतदान होने तक सभी कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर प्राणपण से कार्य करें। तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2023 आने वाले कल में भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला चुनाव है।

बूथ सम्मेलनों में सबलगढ़ से प्रत्याशी श्रीमती सरला रावत, सुमावली से श्री ऐंदल सिंह कंषाना और मुरैना से प्रत्याशी श्री रघुराज सिंह कंषाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी रण में भाजपा की विजय पताका को फहराकर शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+