'आइटम' वाले कमेंट पर पार्टी में ही कमलनाथ का विरोध, माणक अग्रवाल बोले-'माफी मांगनी चाहिए'
भोपाल। भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर कमलनाथ द्वारा दिए गए आइटम वाले विवादित बयान पर अब कांग्रेस में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं। सभी कार्यकर्ता और नेता उनकी बात सुनते हैं। अगर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए तो कमलनाथ को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने के लिए अभी भी समय है।

Recommended Video
वहीं, इस मामले में मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वे माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने राहुल गांधी को इस संबंध में अवगत करवा दिया कि किसी और संदर्भ में यह बयान दिया गया था। किसी भावनाओं को आहत करना उनका मकसद नहीं था।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि मैं निजी तौर पर इस तरह भाषा पसंद नहीं करता हूं जैसी भाषा कमलनाथ ने इस्तेमाल की। मैं उनकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, भाजपा भी इस मामले को लेकर कमलनाथ पर हमलावर है। खुद सीएम शिवराज चौहान मौन धरना दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications