Bhopal News: ईद पर ताजुल मसाजिद के मुफ्ती अब्दुल कलाम की मुसलमानों को सलाह, गाय-बैल के कारोबार से रहे दूर

Bhopal News: मध्य प्रदेश में ईदुल फितर का त्योहार उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। प्रदेशभर की मस्जिदों में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की और तकरीरें सुनी। भोपाल की ताजुल मसाजिद में मुफ्ती अब्दुल कलाम ने मुसलमानों को गाय-बैल के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुसलमानों की छवि को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

मुफ्ती अब्दुल कलाम ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर दिया और सभी गैर मुसलमानों के साथ संबंध बनाने की सलाह दी। वह कहते हैं, "साथ उठें-बैठें, ताकि किसी भी तरह से हिंदू-मुस्लिम एकता पर कोई गलत प्रभाव न पड़े। मुसलमान गाय-बैल के कारोबार से बचें।"

On Eid Mufti Abdul Kalam of Tajul Masjid advised Muslims to stay away from cattle business

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मुसलमानों की छवि को बदलना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने दुआ की कि प्रदेश और देश में तरक्की और अमन शांति बनी रहे। ताजुल मसाजिद के इतिहास के बारे में भी बताया गया।

शहर में ईदुल-फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। लाखों लोग रब की बंदगी में सजदा कर रहे हैं और दुआ मांग रहे हैं। कई बंदे शहर के कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं।

भोपाल में सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7:15 बजे ईद की नमाज अदा हुई। यहां शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई। ताजुल मसाजिद में तक़रीरें सुनाई गईं और बंदों ने गले मिलकर ईद मुबारक कहा।

On Eid Mufti Abdul Kalam of Tajul Masjid advised Muslims to stay away from cattle business

शहर के प्रमुख पत्रकार अलीम बज्मी ने बताया कि ईदगाह हिल्स मस्जिद ग्राउंड की क्षमता 55 हजार लोगों के बैठने की है। ईद के मौके पर ईदगाह, ईद मस्जिद और उसके ग्राउंड में 3 तरफ की सड़कों पर बैठकर तकरीबन 1 लाख लोगों ने नमाज अदा की। भोपाल की ताजुल मसाजिद में नमाजियों की बैठने की क्षमता करीब 28 हजार है, लेकिन यहां अंदर के दोनों मैदान में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी।

ईद के दिन सुबह 5:00 बजे से ही लोगों का मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भोपाल के विभिन्न इलाकों से लोग ईदगाह हिल्स, रॉयल मार्केट के ताजुल मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में पहुंचे। ईदगाह हिल्स मस्जिद पर सबसे पहले 7:15 बजे नमाज अता की गई, जिसके बाद ताजुल मस्जिद में 7:30 बजे नमाज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+