सुरजेवाला की नियुक्ति पर VD शर्मा बोले- मतदाताओं को 'राक्षस' कहने वाले प्रभारी बनेंगे तो जनता करारा जवाब देगी
MP Election News: रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज बनाए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं को 'राक्षस' कहने वाले अगर प्रभारी बनेंगे तो जनता उन्हें करारा जवाब देगी।'' पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में छवि बदल गई है।
मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव के रूप में रणदीप सुरजेवाला की नियुक्ति पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वह जनता को राक्षस कहते हैं। राजनीति में हम जिस जनता को अपना भगवान मानते हैं, उसे वह राक्षस रहते हैं, ऐसे लोग मध्य प्रदेश के प्रभारी बनेंगे तो मध्य प्रदेश की जनता इनको कड़ा जवाब देगी। यह वही सुरजेवाला है, जिन्होंने कभी जीवन में कोई चुनाव नहीं जीता। अभी उपचुनाव हुए थे उन्दे मुंह गिर गए थे, इसलिए वह मध्य प्रदेश को जीतने आए।

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का गढ़ है मध्य प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री मनी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस मध्य प्रदेश की दशा और दिशा बदलने वाला प्रदेश है और इस मध्य प्रदेश के अंदर विकास गरीब कल्याण जो आम जनता को उनके जीवन को बदलने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, इसलिए यहां पर सुरजेवाला आए कोई फर्क नहीं पड़ता। और भी कई आये थे, वह भी चले गए और यह भी चले जाएंगे। मध्य प्रदेश की जनता इन्हें कड़ा जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications