25 हजार रूपये की घूस लेते RI रंगे हाथ गिरफ्तार, भोपाल में रिश्वत लेने के लिए बनाया था ऑफिस
राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए आर आई को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत लेने के लिए घर के अंदर बना रखा था ऑफिस।
भोपाल, 14 मई। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा लगातार भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारी,कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामना आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्ट राजस्व विभाग के आरआई अनिल मालवीय को ₹25 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरआई अनिल मालवीय ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी एएसआई जीपी त्रिपाठी के जमीन के बटान और सीमांकन के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ था। इसी दौरान रिटायर्ड पुलिसकर्मी जीपी त्रिपाठी ने मंगलवार को लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी।

इसके बाद शनिवार को तय हुआ था कि उनके प्रियदर्शनी अधिष्ठान स्थित ऑफिस में यह रिश्वत दी जाएगी। वहीं लोकायुक्त की टीम ने पूरा जाल बिछाया और रिश्वत देने के लिए एएसआई को पहुंचाया। रिटायर्ड पुलिसकर्मी जैसे ही पहुंचा वहां पर रिश्वत लेने के लिए हुकुम सिंह नाम का व्यक्ति खड़ा था। उसने रिश्वत ली जैसे वो रिश्वत लेकर अंदर गया, तुरंत उसे आरआई अनिल मालवीय के साथ लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कर लिया।

रिश्वत लेने के लिए भ्रष्ट आरआई ने बनाया था ऑफिस
भ्रष्ट RI ने अपने प्रियदर्शनी अधिष्ठान स्थित निवास के पास ही रिश्वत लेने के लिए एक ऑफिस भी बनाया था। जहां पर कोई भी व्यक्ति अपना काम लेकर जाता, तो वहां पर उसे रिश्वत देनी पड़ती थी। रिश्वत लेने का काम वहाँ RI के लोग करते थे।
बता दें ये पूरा मामला कोलार तहसील का है। जहां तहसीलदार ने आरआई अनिल मालवीय को काम निपटाने का कार्य सौंपा था। और उसी काम को निपटाने के एवज में आरआई ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी जीपी त्रिपाठी से घूस मांगी थी। जीपी त्रिपाठी की 5000 स्क्वायर फीट जमीन ग्राम हनोतिया में है। उसके बाटांकन और सीमांकन के लिए आर आई ने ₹30 हजार की रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत लेने के लिए आदमी किया था नियुक्त
आरआई ने रिश्वत लेने के लिए हुकुम सिंह नाम का एक आदमी को नियुक्त कर रखा था। वे आरआई के लिए रिश्वत लेने का काम करता था। इस मामले में भी हुकुम सिंह ने रिश्वत लेने का काम किया था। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आरआई को ट्रैप किया और ₹25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने आरआई अनिल मालवीय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications