Bhopal News: भोपाल की 1443 प्राइम लोकेशन पर अब महंगे रेट पर होगी रजिस्ट्रियां, जानिए कौन से इलाके हैं शामिल

Bhopal News: राजधानी भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन 2024- 25 को 3 दिन बाद आज से लागू कर दिया गया है। 2 दिन तक सर्वर अपडेशन और महानिरीक्षक पंजीयन मध्य प्रदेश के आदेश के कारण इसे रोका गया था, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद आज से काम शुरू कर दिया गया है।

आज से भोपाल जिले की 1443 लोकेशन पर 5 से लेकर 95 फरीदी तक जमीनों के दाम बढ़ाने के कारण अब महंगे रेट पर रजिस्ट्रियां हो सकेंगी।

Now registration will done at expensive rates on 1443 prime locations know names of expensive lands

भोपाल के निलकों में ज्यादा रेट पर रजिस्ट्रियां

भोपाल जिले में आज से कोलार रोड अयोध्या बायपास, सलैया, मिसरोद, अरेरा हिल्स, बावड़िया कलां में प्रॉपर्टी सबसे ज्यादा महंगी हो गई है। आकृति इको सिटी, रचना नगर, गौतम नगर, अवधपुरी, भानपुर चौराहा, लंबाखेड़ा, बैरागढ़ गोंदर मऊ, बीमा कुंज, अमझरा, मिनाल समेत अन्य कॉलोनी में ज्यादा रेट बढ़े हैं। कई जगह पर 70 हजार प्रति वर्ग मीटर तक रेट पहुंच गए हैं। ऐसे में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने पर स्टांप ड्यूटी के रूप में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। रेट बढ़ाने की वजह मेट्रो, सिक्स लेन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट शामिल है।

लगातार चौथे साल बढ़े दाम

राजधानी भोपाल जिले में चौथी बार जमीनों के दामों में इजाफा किया गया है तत्कालीन कांग्रेस शासन में 1 साल जमीनों के दम नहीं बड़े थे इसके बाद 4 साल से डैम में 5 से लेकर 95% तक जमीनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। तत्कालीन कांग्रेस शासन काल को छोड़कर पहले भी जमीनों के दाम बढ़े है, ऐसे में भोपाल जिले में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं।

कोलार रोड, नर्मदा पुरम रोड डेवलप

भोपाल जिले में सबसे ज्यादा नव विकसित इलाके जैसे कोलार रोड, नर्मदापुरम रोड, एम्स, कटारा हिल्स, नीलबड़, रातीबड़ रोड, अयोध्या बायपास रोड पर जमीनों के दाम 5 साल में कई गुना बढ़ गए है।

एक तरफ यहां प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी महंगी हो गई है। वहीं इनके आसपास पड़ी खाली जगह पर अवैध कालोनियां तेजी से डेवलप हो रही है। प्रॉपर्टी महंगी होने का फायदा उठाकर कुछ जालसाज लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। महंगी दरों पर प्लॉट बेचकर रफू चक्कर हो जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+