Bhopal News: सागर जिले से नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव बने विधानसभा प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ
MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। उन्होंने 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। इसके बाद संसदीय कार्य विभाग विधानसभा को सत्र बुलाने के लिए सचिवालय को पत्र भी लिखा है।
सत्र की अवधि और तारीख तय करने को लेकर विधानसभा सचिवालय राज्यपाल सचिवालय को प्रस्ताव भेजेगा इसकी अनुमति के बाद ही सत्र की अधिक सूचना जारी की जाएगी सत्र में सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर सोल्जर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इसके बाद ही विधायकों को सदन में कार्रवाई में भाग लेने की पात्रता होगी।

कौन है गोपाल भार्गव
मध्य प्रदेश के सागर जिले की रैली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव जीतने वाले गोपाल भार्गव भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल है। वह लगातार नौ बार से विधायक हैं। इस बार भी गोपाल भार्गव ने रैली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की है। उनके खाते में एक लाख 30916 वोट आए, जबकि कांग्रेस की ज्योति पटेल को 58116 वोट मिले। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में गोपाल भार्गव को यहां पर 93690 वोट मिले थे।
अपनी विधानसभा में नहीं करते चुनाव प्रचार
नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव विधानसभा चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं करते हैं। पिछली शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। गोपाल भार्गव लगातार सुर्खियों में रहते हैं क्योंकि वे बीजेपी संगठन में एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं। सागर जिले में नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड में गोपाल भार्गव के नाम पर भाजपा संगठन को फायदा मिलता है।
प्रोटेम स्पीकर का क्या कार्य होता है?
प्रम लैटिन भाषा प्रो टेंपोर का संक्षिप्त रूप है। इसका शाब्दिक अर्थ होता है कुछ समय के लिए। बता दे विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर होता है। प्रोटेम स्पीकर में व्यक्ति होता है जो विधानसभा और लोकसभा के स्पीकर के पद पर कुछ समय के लिए कार्य करता है। यह स्थाई होता है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति राज्य के गवर्नर करते है।
प्रोटेम स्पीकर का कार्य विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों को सदस्यता दिलाने का होता है। विधानसभा में शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में होता है।












Click it and Unblock the Notifications