सीधी पेशाब कांड में FIR दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर का ट्वीट, लिखा- मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं
Neha Singh Rathore: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल हबीबगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल नेहा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मीम पोस्ट किया था, जिसमें सीधी पेशाब कांड के आरोपी को RSS की ड्रेस पहने हुए दिखाया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कांग्रेस का एजेंट बताने लगे। जिस पर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया हैं।
नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ लोग मुझे कांग्रेस का एजेंट बताते हैं, कुछ सपाई और कुछ आम आदमी पार्टी का एजेंट बताते हैं. बिहार में भी ऐसी ही अफवाह है। सच सभी जानते हैं। मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं। हर राज्य में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। विपक्ष की यही पार्टियां जब सत्ता में आ जाएंगी तो यही मुझे अपने विपक्ष के साथ खड़ा पाएंगी।

नेहा ने लिखा कि केंद्र में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। सरकारें बदल जाएंगी, पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी। एक लोक-कलाकार को जनता के पक्ष में रहकर सरकार से सवाल करना चाहिए। यही उसका धर्म है। मैं अपने धर्म के साथ हूं। मैं लोकतंत्र के साथ हूं।
क्या है पूरा मामला
बता दे नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने 'यूपी में का बा' की तर्ज पर जल्द ही 'एमपी में का बा' लाने की बात कही है। पोस्ट में एक मीम भी जोड़ा गया है, जिसमें RSS की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को सीधी कांड की तरह एक अन्य व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में अरेस्ट प्रवेश शुक्ला का हैशटैग भी जोड़ा गया है, जो सीधी कांड का आरोपी था। 6 जुलाई को सुबह 10.39 बजे की गई यह पोस्ट बहुत जल्द चर्चा में आ गई और उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि गायक नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार उनकी पोस्ट में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना बताया गया है। यह शिकायत BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की है।












Click it and Unblock the Notifications