Bhopal News: कमांडर कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के शामिल होने से पहले नेवी चीफ एडमिरल हरि कुमार को हुआ कोरोना
भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी के कांफ्रेंस में शामिल होने से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव पाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में सैन्य विस्तार पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख हो और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान सहित सेना के बड़े अधिकारियों के साथ चर्चा की। कॉन्फ्रेंस भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3:05 तक चली। पीएम मोदी के कांफ्रेंस में शामिल होने से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव पाए गए। उन्हें कांफ्रेंस बीच में छोड़कर वापस दिल्ली जाना पड़ा। वे शुक्रवार देर शाम स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना हुए।
बता दे प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए उनके आने से पहले तेरासू कर्मचारी अधिकारियों का को भी टेस्ट किया गया था इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया। किसी में गंभीर लक्षण नहीं है।
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल में आपका स्वागत है।देश की राजधानी को देश के हृदय से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के साथ ही समग्र विकास का आपका भव्य सपना साकार हो रहा है।
स्वागत कार्यक्रम स्थगित
बता दे इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो और सभी प्रकार के स्वागत कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से करेंगे पहले हमने विचार किया था कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं, इसलिए उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, लेकिन अब हमने विचार किया है कि उनका रोड शो नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications