Bhopal News: आतिफ अकील को टिकट मिलने के बाद नासिर इस्लाम ने की बगावत, हुजूर में डागा ने भी की मीटिंग

Bhopal Congress News: कल देर रात कांग्रेस की सूची जारी होते ही राजधानी में कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। दिल्ली से लौटते की टिकट से वंचित नासिर इस्लाम ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार नासिर इस्लाम ओवैसी की पार्टी AIMIM और समाजवादी पार्टी से संपर्क में है।

नासिर ने शाम को उत्तर भोपाल के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। दरअसल कांग्रेस ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अखिल को उत्तराधिकारी मान का टिकट दिया है।

Nasir Islam rebelled after Atif Akil got ticket, Daga also held a meeting in Huzoor in mp election
Photo Credit:

इसी तरह हुजूर विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने दोपहर में हुजूर की कार्यकर्ता के बैठक की। फिलहाल अभी जितेंद्र डागा ने कोई भी निर्णय लेने से इनकार कर दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि वह जल्द ही कोई निर्णय लेंगे।

वहीं दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे संजीव सक्सेना पर भी पार्टी की नजर है। फिलहाल सक्सेना की अभी बगावत की तेवर देखने को नहीं मिले हैं। लेकिन माना जा रहा है, वह भी जल्द कोई निर्णय लेंगे। सभी नाराज नेताओं पर कांग्रेस पार्टी की नजर है कि कही बगावत ना हो जाए। दूसरी और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बगावत जैसी बात नहीं है टिकट को लेकर अक्सर नेता नाराज हो जाते हैं, लेकिन चुनाव में सब मिलजुल कर पार्टी के लिए काम करेंगे। इस तरह अब मान मनोव्वल का दौर शुरू हो चुका है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नासिर की बगावत पढ़ सकती है भारी

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को नासिर इस्लाम की बगावत भारी पड़ सकती है दरअसल इस विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में अगर नासिर इस्लाम अन्य पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो यह वोट बंट सकता है। जिसके चलते भाजपा को इसका फायदा हो सकता है टिकट नहीं मिलने से नाराज नासिर इस्लाम ने तेवर दिखाते हुए कहा कि उत्तर क्षेत्र में परिवारवाद और तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं चुनाव हर हाल में लडूंगा किस पार्टी से मैदान में उतरना है यह आज रात 8:30 बजे की मीटिंग में तय करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+