गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- धर्म परिवर्तन की जहां बात आई दिग्विजय और कमलनाथ ने एक शब्द नहीं बोला

MP News: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धर्मांतरण के मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भोपाल में गले में पट्टा बांधकर हिंदू युवक को भौंकने के लिए बाध्य करने जैसी अमानवीय घटना पर भी चचाजान दिग्विजय सिंह‌ जी से लेकर दिल्ली से भोपाल तक किसी भी कांग्रेसी ने एक शब्द भी कहना जरूरी नहीं समझा।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में युवक से मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ NSA की कार्रवाई भी की गई है। ऐसी घृणित मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रदेश में ऐसी घृणित मानसिकता वालों को कुचल दिया जाएगा।

Narottam Mishra statement Digvijay and Kamal Nath did not say word in case of religious conversion

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसी मानसिकता वाले करीब 35 मामले सामने आ चुके हम इस मानसिकता को कुचल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसकी निंदा नहीं की। दिग्विजय सिंह हर छोटे-छोटे मुद्दे पर ट्वीट करते थे, लेकिन इस मामले पर एक भी ट्वीट नहीं किया। वहीं कमलनाथ ने भी एक शब्द नहीं कहा आप उनके छिपे हुए इस एजेंडे को समझ सकते हैं। वह क्यों नहीं बोले, क्योंकि पीड़ित हिंदू था।

क्या है पूरा मामला

बता दे एमपी की राजधानी भोपाल में कुछ गुंडों की एक युवक के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।जिसमें बदमाशों ने एक शख्स के साथ डॉगी जैसा सलूक किया। घातक फिल्म की तर्ज पर पीड़ित युवक को आरोपी बिलाल, फैजान, साहिल, समीर, मुफीद ने कुत्ता बनाया। उसके गले में जंजीर डाली फिर बेल्ट से उसे जान मारने की धमकी देते नजर आए।गुंडों की इस बर्बरता का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। शुरू में तो टीला जमालपुरा थाना पुलिस इसे सामान्य मामला समझ रही थी। लेकिन जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे देखा तो उन्होंने कमिश्नर को कड़े एक्शन के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+