16 घंटे बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में PM की सुरक्षा चूक पर कोई बयान नहीं दिया-नरोत्तम मिश्रा
भोपाल, 6 जनवरी। भोपाल, 6 जनवरी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आने के बाद इस पर खूब सियासत हो रही है। भाजपा कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।

इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि 16 घंटे हो गए हैं लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा चूक पर कोई बयान नहीं दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुरक्षा उल्लंघन के कारण अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है, इसलिए वे इस दर्द को अच्छी तरह से जानती हैं और उन्हें विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए।
लॉकडाडन का प्रस्ताव नहीं, बढ़ाएंगे सख्ती
पीएम की सुरक्षा में चूक के अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका पर भी बोले। उन्होंने कहा कि अभी गृह विभाग के पास लॉकडाउन लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, मगर हम मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती बरतने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications