MP Latest : कांग्रेस सरकार ने जो धोखा किया था, उसे OBC समाज कभी भूलने वाला नहीं : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी में ओबीसी समुदाय के साथ कांग्रेस सरकार ने जो धोखा किया था, उसे ओबीसी समाज कभी भूलने वाला नहीं है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए OBC वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाया हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ में नहीं रही जबकि भाजपा नेत्री मुख्यमंत्री इसी वर्ग से बनाए हैं। यह ओबीसी वर्ग अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी समुदाय के साथ कांग्रेस सरकार ने जो धोखा किया था, उसे ओबीसी समाज कभी भूलने वाला नहीं है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान कमलनाथ और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर जमकर तंज कसा उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर उनकी सरकार में महाधिवक्ता तक कोर्ट में खड़े नहीं हुए और उस मामले में स्टे करवा लिया ओबीसी वर्ग यह धोखा भूल नहीं सकता है। प्रदेश के लोग जानते हैं कि भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री उमा भारती बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान इसी वर्ग से दिए हैं। कांग्रेस तो शुरू से ही लोगों की पार्टी रही है जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होते हैं।
Recommended Video
वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को खादी को लेकर आडंबर नहीं रखना चाहिए यदि उन्हें सचमुच खादी से प्यार है तो विदेशी टी-शर्ट पहन कर क्यों यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयान पोस्टर और ट्विटर तक सीमित रह गई है। यह इंदिरा कांग्रेस नहीं बल्कि इंटरनेट कांग्रेस हो गई है। जल्द ही वर्चुअल कांग्रेस होकर दूर के दर्शन बन जाएगी उन्होंने कहा कि कमलनाथ दिल्ली में रहते हैं, लेकिन उनकी आत्मा श्यामला हिल्स पर भटकती रहती है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी जितनी चिंता भाजपा की बैठक की करते हैं, उतनी चिंता अपनी पार्टी की कर लेते तो न कांग्रेस के विधायक बगावत करते और न प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरती।












Click it and Unblock the Notifications