Bhopal News: बरखेड़ा पठानी इलाके का नाम बदलकर किया लाल बहादुर शास्त्री नगर, भोपाल नगर निगम ने जारी किया आदेश

राजधानी भोपाल के बरखेड़ा पठानी इलाके का नाम बदल कर लाल बहादुर शास्त्री नगर कर दिया गया है। इसे लेकर भोपाल नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी किया है

name of Barkheda Pathani area was changed to Lal Bahadur Shastri Nagar

Bhopal big News: विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में क्षेत्रों का नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में बरखेड़ा पठानी इलाके को अब पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने को लेकर भोपाल नगर निगम के आयुक्त वीएस चौधरी कॉल साहनी ने आदेश जारी कर दिए हैं 21 मार्च 2023 को नगर निगम परिषद की बैठक में सबकी सहमति से ये प्रस्ताव पास हुआ था।

बता दे राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित बरखेड़ा पठानी का नाम बदलने को लेकर कई दिनों चर्चाएं जोरों पर थी। ये इलाका गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है यहां से भाजपा की कृष्णा गौर विधायक है। नाम बदलने से अब इस इलाके को लाल बहादुर शास्त्री नगर के नाम से जाना जाएगा। स्थानीय लोगों को अब लाल बहादुर शास्त्री नगर कहने की आदत डालनी होगी। इसके अलावा भोपाल के कुछ और चर्चित स्थानों के नाम बदलने की भी कवायद तेजी से चल रही है जिसमें जहांगीराबाद और ऐशबाग भी शामिल है।

बता दे बरखेड़ा पठानी के नाम बदलने के प्रस्ताव में ऐशबाग इलाके का नाम बदलने का प्रताप भी शामिल था। इस इलाके का नाम बदलकर मंत्री विश्वास सारंग के पिता पूर्व सांसद रहे कैलाश सारंग के नाम पर होने का चल रहा था। लेकिन स्थानीय लोग और कांग्रेस के पार्षद स्टेडियम का नाम बदलकर किसी पूर्व हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखे जाने की मांग करने लगे। इसके अलावा जहांगीराबाद, पुल बोगदा का नाम बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर करने के नाम पर सहमति बनी थी। लेकिन अभी फिलहाल बरखेड़ा पठानी का नाम बदलकर लाल बहादुर शास्त्री किया गया है। आगे और इलाकों के नाम बदले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+