Bhopal Exit Poll: मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद का बयान, 135 सीट लेकर आएगी कांग्रेस, कप्तान साहब तय करेंगे मंत्रालय

Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे को लेकर भोपाल में मध्य विधानसभा से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। आरिफ मसूद ने कहा कि सभी चैनल कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं करीब 135 सीटें लेकर कांग्रेस सरकार बनाएगी।

वन इंडिया से बातचीत में आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल शीट पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। सभी एग्जिट पोल कहीं ना कहीं कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। इसलिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 135 सीटें जीत कर मध्य प्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारी पार्टी ने भी सर्वे कराया है उसे आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Muslim MLA Arif Masood on exit poll, Congress will win 135 seats, Kamal Nath will decide ministry

मंत्रालय मिलने के सवाल पर बोले आरिफ मसूद

अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो क्या मुस्लिम विधायक को मंत्रालय में जगह मिलेगी। इस सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कप्तान साहब के ऊपर निर्भय करेगा मंत्रालय मिलना है या नहीं। इस बारे में हाई कमान फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1500 राशि पहुंचने का काम करेगी।

मध्य विधानसभा सीट का क्या होगा परिणाम

बता दे भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से आरिफ मसूद कांग्रेस विधायक है और विधानसभा चुनाव 2023 में इसी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी है। उनके सामने बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह भाजपा से उम्मीदवार है। ज्यादातर टीवी एग्जिट पोल में भोपाल संभाग से कांग्रेस को बढ़त में दिखाया गया है, ऐसे में मध्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस की वापसी हो सकती है। फलोदी सट्टा बाजार में भी मध्य विधानसभा क्षेत्र को लेकर कांग्रेस आगे बताई जा रही है।

Muslim MLA Arif Masood on exit poll, Congress will win 135 seats, Kamal Nath will decide ministry

टीवी एग्जिट पोल का अनुमान भी सामान्य चर्चा के अनुसार ही रहा। 7 संस्थानों के एग्जिट पोल में से 3 ने तो दोनों ही दलों की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। लेकिन 4 संस्थानों के एग्जिट पोल ने बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान दे दिया है। अब असल में किसकी सरकार बनेगी इसका निर्णय तो 3 दिसंबर को ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+