MP : महंगाई, बेरोजगारी, और आदिवासी अत्याचार को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल में युवा कांग्रेस द्वारा महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और आदिवासी अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया। सीएम हाउस घेरने के लिए व्यापम चौराहे से निकले थे कांग्रेसी। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और हिरास

भोपाल,12 मई। महंगाई बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार को मुद्दा बनाकर आज मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता व्यापम सीएम हाउस को घेरने के लिए निकले लेकिन रेड क्रॉस हॉस्पिटल के सामने पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। वैसे देखा जाए तो ये पूरा आंदोलन एक नाटकीय स्वरूप की तरह प्रतीत हो रहा था। क्योंकि सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता मुश्किल से चंद मिनटों तक ही बैरिकेडिंग के सामने टिक सके। पुलिस भी उनपर पर इस तरह पानी की बौछारें फेंक रही थी,जैसे पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल रही हो। खैर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रदर्शन को युवा शंखनाद का नाम दिया गया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और दूसरे पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Recommended Video

      Bhopal में युवा Congress का Protest, Police ने किया Water cannon का इस्तेमाल | वनइंडिया हिंदी

      प्रदेशभर से युवाओं के आने का किया गया था दावा

      युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रदेशभर से युवाओं के आने का दावा किया गया था लेकिन जमीनी स्तर पर हजारों की संख्या में भी कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिए। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व पीसीसी चीफ सुरेश पचौरी अरुण यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई बड़े-बड़े नेता जुटे इससे पहले मंच पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में युवाओं को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए अरुण यादव ने कहा मैं युवा हूं और कमलनाथ जी भी युवा हैं हम उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार बनाएंगे हमारी संस्कृति को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है आज भारतीय जनता पार्टी के पास तीन चीजें बची हैं पुलिस, पैसा और प्रशासन। कमलनाथ ने तल्ख अंदाज में कहा हम इन तीनों से नहीं डरेंगे।

      मैसेज के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही अपनी बात

      युवा शंखनाद में शामिल होने के पहले कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा युवा मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें इस देश में प्रदेश में बढ़ती व्यवस्था को लेकर जन आंदोलन करना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+