MP Weather News: नया सिस्टम एक्टिव होने से तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में गिर सकते हैं ओले
भोपाल में मौसम केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

MP Weather News today: मार्च का महीना किसानों के लिए परेशानी का समय लेकर आया है। उनके सिर पर बेमौसम बारिश ओलावृष्टि और आंधी का ख़ौफ अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग की माने तो एक सिस्टम डेवलप होने के कारण प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। भोपाल समेत दूसरे क्षेत्र में बादल जरूर छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी। प्रदेश के ईस्टर्न एरिया में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो 26 मार्च तक बना रहेगा। इसमें प्रदेश के कई जिलों में फिर से ओले गिरेंगे। वहीं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। मार्च महीने में यह तीसरा सिस्टम है।
भोपाल मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश की मानें तो मार्च में एक-दो बार ही वेदर डिस्टरबेंस होता है, लेकिन इस बार 3 बार मौसम बदला है। जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस बार मार्च महीने में जितनी ज्यादा बारिश हो रही है, वो आमतौर पर कभी नहीं देखी गई। प्रदेश में बारिश होने से मार्च के महीने में भी ठंडक बनी हुई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ से लेकर श्रीलंका तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस ट्रफ लाइन के कारण अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिसकी वजह से प्रदेश भर में बारिश हो रही है।
कई जगह पर ओलावृष्टि की आशंका
तीसरी बार बदले मौसम का असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। भोपाल, ग्वालियर, दतिया, नर्मदा पुरम जिलों के साथ जबलपुर, शहडोल, चंबल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बाकी जगह हल्की बारिश आकाशी बिजली चमकने गिरने और तेज आंधी चलने के आसार हैं इसके चलते अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री पर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications