Bhopal weather News: आंधी बारिश से नौतवा में भी गिरा दिन का तापमान, इसलिए बढ़ी उमस

राजधानी भोपाल में आंधी बारिश से नौतपा में भी गिरा दिन का तापमान। मौसम बदलने से सरकारी अस्पताल में डीहाइड्रेशन के 60% तक मरीज बढ़ गए है।

MP weather day temperature also dropped in Nautwa due to thunderstorms, hence humidity increased

weather News: राजधानी में आंधी बारिश ने नौतपे का कैलकुलेशन बिगाड़ दिया है। नौतपा के दूसरे दिन बारिश हो गई और तापमान लुढ़क गया है। आने वाले 1 सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। ज्योतिषीय धारणा है कि जिस क्षेत्र में नौतपा में बारिश होती है उसे रोहिणी का गलना कहते हैं। फिर उस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होती जहां पूरे 9 दिनों तक तपता है वहां पर्याप्त बारिश होती है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि इस मानसून भोपाल में कम बारिश हो सकती है।

इसलिए गिरा तापमान

कल शहर के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा तेज हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 सप्ताह तक मौसम का यह मिजाज रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर चल रहा है जबकि न्यूनतम 27 डिग्री पर है। लेकिन उसके बाद भी माहौल में उमस और बेचैनी छाई हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 मई से एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है।

भोपाल शहर में अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में आज 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और आद्रता 37% रही।

मौसम बदलने से 60% बड़े सरकारी अस्पताल में भी हाइड्रेशन के मरीज

राजधानी का मौसम बार-बार बदल रहा है कुछ दिनों तक ठंडक रहने के बाद पारे में उछाला गया है। ऐसे में मौसम लोगों को बीमार कर रहा है इन दिनों जिला अस्पताल में करीब 60 फ़ीसदी मरीज मौसमी बीमारी के आ रहे हैं। जिनमें डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक है। दरअसल गर्मी से उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या सरकारी अस्पतालों में बड़ी है गर्मी के असर के चलते लोगों को डीहाइड्रेशन, उल्टी व दस्त सहित अन्य मौसमी बीमारियों ने घेर लिया है। शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स सिस्टम यानी शक्कर, नमक अन्य तत्वों का असंतुलन हो रहा है। जिस से उल्टी दस्त की समस्या बढ़ती है शरीर में पानी की भी कमी हो रही है। तेज गर्म हवा के कारण बुखार जैसे लक्षण आ रहे हैं। बचाव का बेहतर तरीका यही है कि धूप में कम बाहर निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+