MP Monsoon Session: एमपी विधानसभा मानसून सत्र की आज से शुरुआत, पक्ष-विपक्ष में तीखी तकरार के आसार

MP Vidhansabha Monsoon Session: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मौजूदा कार्यकाल में विधानसभा के आखिरी सत्र की आज से शुरूआत हो रही हैं। इसके लिए विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने के लिए जहां पूरी तरह तैयार हैं, तो वहीं सत्ता पक्ष भी हर सवाल का जबाव देने कसरत करके पहुंचेगा।

इससे एक दिन पहले शाम को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई। जिसमें उन्होंने पक्ष-विपक्ष से अपील की है कि सदन का उपयोग बाहर के मंच की तरह न हो। हर एक को अपनी बात रखने का अधिकार है। सार्थक और सकारात्मक चर्चा का भाव लेकर सभी पहुंचे।

पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में विपक्ष, सरकार को घेरने के मूड में हैं। बीते कुछ महीने में सामने आए बड़े मुद्दों के सहारे सत्ता पक्ष से जबाव चाहेगा। इस सत्र पर सभी नजरें इसलिए भी ज्यादा टिकी हैं, क्योकि सीएम शिवराज के इस कार्यकाल का यह आखिरी सत्र होगा।

mp-vidhansabha-monsoon-session-begins-today

ताजा गर्म मुद्दे जैसे सीधी पेशाब कांड, महाकाल लोक समेत कई और बड़े विषय गूंजेंगे। विपक्ष के पास भी सदन के भीतर सरकार को घेरने का यह आखिरी मौका हैं। सरकार ने भी विपक्ष के आक्रामक तेवरों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी हैं। सत्र के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। हुक्का बार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए भी संशोधन विधेयक प्रस्तुत होगा।

जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र के लिए विधायकों ने सरकार से 1642 प्रश्न पूछे हैं। 22 स्थगन, 185 ध्यानाकर्षण और 23 शून्यकाल की सूचनाएं दी गई हैं। प्रथम अनुपूरक बजट 12 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। कई अन्य विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ख़ास बात यह है कि पहली बार शनिवार को भी सत्र की बैठक होगी। सामान्य रूप से शनिवार और रविवार का दिन छोड़कर ही बैठकें होती आयी हैं। एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उम्मीद जताई है, सत्र शांति-पूर्ण होंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+