MP Vacancy News : कर्मचारी चयन मंडल ने 344 और जल निगम ने 48 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड(MPPEB) ने समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर जल निगम ने मैनेजर के 48 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 के बीच अप्लाई किया जा
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए एग्जाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड(MPPEB) ने समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 के बीच अप्लाई किया जा सकता है।

MPPEB के इन पदों पर इच्छुक कैंडीडेट्स 5 दिसंबर 2022 से पहले अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा में सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग के कैरियर उसको सरकारी नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अप्लाई करने के बाद 10 फरवरी 2023 को इन पदों को लेकर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क ₹500 रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ढाई सौ रुपये है। अप्लाई करने के लिए www.peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की ऑक्स के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को पोर्टल का शुल्क ₹60 देना होगा। इसके अतिरिक्त रजिस्टर सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क ₹20 देना होगा।
जल निगम ने निकाली वैकेंसी
इसके अलावा मध्यप्रदेश के जल निगम में भी 48 पदों पर भर्ती निकाली है। 48 पद मैनेजर के रूप में भरे जाएंगे। इस भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योगिता सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री होना चाहिए। साथ ही गेट 2020-2021 या 2022 पास होना जरूरी है।
मैनेजर के इच्छुक कैंडिडेट की उम्र अधिकतम 27 साल होना चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस में पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और वॉक इन इंटरव्यू रहेगा। सैलरी 56 हजार 1 ₹77 हजार के बीच होगी। अप्लाई करने के लिए www.mpjalnigam.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications