MP Ujjain Tarana Clash: महाकाल की नगरी में दो गुटों की हिंसा में कई घर फूंके, बसों को लगाई आग
MP Ujjain Tarana Clash: उज्जैन के तराना में गुरुवार शाम को हिंसा भड़क गई थी। दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प पर काबू पा लिया गया था, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। बड़ी संख्या में निकले दोनों गुटों ने एक-दूसरे के ऊपर हमले किए। भीड़ पर पथराव की घटना भी सामने आई है। कुछ लोगों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया है।
गुरुवार (22 जनवरी) को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में सोहेल ठाकुर नाम के युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद दोनों पपक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया। शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कथित हमलावरों के घर पर पथराव किया था जिसके बाद स्थिति बहुत बिगड़ गई और कई इलाकों में आगजनी भी हुई है।

MP Ujjain Tarana Clash: कई घरों पर पथराव, बस में लगाई आग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल पर हुए हमले के विरोध में लोगों में गुस्सा फैल गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव कर दिया। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने एक बस में आग भी लगा दी और कुछ और जगहों पर छिटपुट आगजनी की गई है। इस हमले और आगजनी की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और तनाव वाले इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
Ujjain Tarana Clash: उज्जैन के एसपी खुद रख रहे घटना पर नजर
घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सोहेल ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छठे आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और आम लोगों से किसी भी प्रकार के उकसावे में नहीं आने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
बता दें कि उज्जैन ही मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहर है और रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में शहर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है।












Click it and Unblock the Notifications