Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्टर प्रकाश राज कुष्ठ और एड्स का सुख भोगे, सनातन का विरोध करने पर BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिया श्राप

Bhopal News: देश में लगातार सनातन धर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अब राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने सनातन का विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया है। प्रज्ञा ने कहा कि सनातन को खत्म करने की किसी की औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन की तुलना एड्स कुष्ट और मलेरिया से कर रहे हैं वह उसका सुख भोगें।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पत्रकारों से चर्चा कर रही थी इस दौरान उन्होंने सनातन को लेकर एक्टर प्रकाश राज पर जमकर निशाना सदा और उन्हें विलेन बता दिया। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि प्रकाश राज कोई अभिनेता नहीं है, खलनायक है, नायक नहीं है। जो धर्म के खिलाफ बोले, देश के खिलाफ बोले। जिसको अहसास ही नहीं हम कहां रह रहे हैं क्या कर रहे हैं, कोई विलेन ही हो सकता है। दूसरी बात यह है कि सनातन को समाप्त करने की औकात किसी की नहीं है।

MP Pragya Singh Thakur replied to Prakash Raj for opposing Sanatan Dharma

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन डी राजा और एक्टर प्रकाश राज जैसे लोगों के लिए भगवान से वही रोग मांगा है। श्राप देने के अंदाज में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं कहती हूं कि जिसने सनातन धर्म को कुष्ठ रोग बोला है, वह कुष्ठ रोग का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को एड्स बोला है, वे एड्स का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू बोला है, वह मलेरिया और डेंगू का सुख भोगे। क्योंकि उन्हें बहुत अच्छा लगता है और जिसने कुष्ठ रोग कहा, वे कुष्ठ रोग का सुख भोगे। प्रभु उन्हें भरपूर देना।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी दिया था बयान

इससे पहले मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी उन्होंने भी कहा था कि उदयनिधि स्टालिन की औकात क्या है कि वह सनातन पर कुछ बोले। सनातन पर ज्यादा बोलेगा तो भस्म हो जाएगा। साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन में स्टालिन की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन के नेताओं को बताना चाहिए कि वह स्टालिन के बयान से सहमत है या नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+