आज मध्य प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
भोपाल। मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव 2013 के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रदेश में दो स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां सागर जिले के रतनगढ़ और इंदौर में होंगी। गौर हो कि इसके पहले राहुल शाहडौल और ग्वालियर में रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं राहुल गांधी
विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान 25 नवंबर को है, वहीं चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को आएगा।
शहडोल रैली में उन्होने अपने भाषण में कहा था कि मध्य प्रदेश में उतनी भूख है जितनी अफ्रीका में। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा राहुल आजकल अपने भाषणों में भावनात्मक घटनाओं का भी विश्लेषण कर रहे हैं। कलचुरू (राजस्थान) में उन्होने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी घटनाओं के बारे में बातचीत की।













Click it and Unblock the Notifications