MP Latest News : CM शिवराज की बड़ी घोषणा, बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर से लागू होगा एमपी में पेसा एक्ट

राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ हिल में आयोजित मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के दिन से मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ हिल में आयोजित मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। कार्यक्रम में एमपी के राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के दिन से मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया जाएगा।

 मानगढ़ धाम आदिवासी वीरों त्याग और तपस्या का प्रतिबिंब : PM

मानगढ़ धाम आदिवासी वीरों त्याग और तपस्या का प्रतिबिंब : PM

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मानगढ़ पहुंचकर आदिवासी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। PM मोदी ने कहा कि देश आदिवासी समाज का ऋणी रहेगा। आदिवासी समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी वीरों त्याग और तपस्या का प्रतिबिंब है। आदिवासी वीरता से क्रांति का पन्ना भरा हुआ है उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा जा रहा है।

 स्वतंत्रता का सही इतिहास नहीं पढ़ाया गया : CM शिवराज

स्वतंत्रता का सही इतिहास नहीं पढ़ाया गया : CM शिवराज

राजस्थान के मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा) में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे देश को आजादी अंग्रेजों ने चांदी की तश्तरी में रखकर नहीं दी थी। हजारों क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़े थे। मां भारती के अनेक सपूतों ने अपने खून से मानगढ़ व भारत की भूमि को रंगा था, तब जाकर देश ने यह आजादी पाई थी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद स्वतंत्रता का सही इतिहास नहीं पढ़ाया गया, जिसके कारण कई बलिदानी ऐसे थे, जिनका बलिदान जनता के सामने नहीं आ पाया। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रणाम करता हूं कि उन्होंने भारत के लिए प्राण न्योछावर करने वाले उन अमर बलिदानियों का स्मारक बनाने का फैसला किया, जिन्हें इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। बलिदानियों को पूजने की परंपरा को मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पुनः प्रारंभ किया है। आज मानगढ़ की अमरभूमि पर जिन 15 सौ से अधिक भील भाइयों व बहनों ने बलिदान दिया, उनकी आत्मा अवश्य प्रसन्न हो रही होगी।

15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा : CM शिवराज

15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा : CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि इस माटी से तिलक करो यह मिट्टी है बलिदान की। जितने भी लोग मध्यप्रदेश से आए हैं उनसे प्रार्थना है कि जब यहाँ से जाएं तो इस पवित्र मानगढ़ धाम की माटी से तिलक करें और अपने ग्रामवासियों का भी तिलक करें। जनजाति भाई-बहन स्वाभिमान के साथ देश के लिए जिए। वह सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। उनके लिए सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं हैं। 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला यशस्वी प्रधानमंत्री ने किया है। पिछले साल धूमधाम से मनाया और इस साल की भी तैयारियां प्रारंभ है।

19.76% विकास दर से बढ़ रहा है एमपी : CM शिवराज

19.76% विकास दर से बढ़ रहा है एमपी : CM शिवराज

मध्यप्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपना मध्य प्रदेश कभी बीमारू था, लेकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास की दर 19.76% है। बीमार से सुचारू, और अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर आपसे यही प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कृपा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+