MP News: शिवराज सरकार की इस स्कीम से करें खुद का रोजगार शुरू, योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन

MP News: मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के जरिए कम ब्याज दर पर लोन देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आवेदन करना बेहद आसान है।

ऐसे दिया जाएगा स्वरोजगार के लिए ऋण

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में सभी तरह के स्वरोजगार के लिए दस हजार से एक लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत बैंक से टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर सालाना 7 फीसदी की दर से 5 साल के लिए नियमित लोन भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य है। आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना भी जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज बेहद जरूरी है। इनमें प्रोजक्ट का कोटेशन, किरायानामा, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि जरूरी है।

shivraj singh

इस प्रक्रिया के तहत करें ऋण का आवेदन

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। उसे भरकर नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा इसके बाद जन्मतिथि और मोबाइल नंबर पुणे वर्कर प्रोफाइल बनाएं बटन पर क्लिक करना होगा। प्रोफाइल को लेकर अपना ओटीपी दर्ज करना होगा और उसे सबमिट करना है। इसके बाद आपको केवाईसी करके लोन के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको नवीन आवेदन करने का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद सहमति के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करके से और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। वहां जाकर योजना का प्रकार का चयन करना है और बैंक की जानकारी दर्ज करके सावे एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर जानकारी को चेक करके से और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। उससे अगले पेज पर आपको अपने कारोबार से जुड़ी जानकारियां देनी होगी। इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में आपको भुगतान मोड का चयन करना होगा और उसे सबमिट कर देना है। आपको अपने लोन के लिए शुल्क का भुगतान कर देना है। इस प्रकार इस योजना के जरिए आप बेहद आसानी से आवेदन कर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+