MP News: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल गांधी को दी संविधान पढ़ने की ट्यूशन की सलाह

MP news: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कांग्रेस को झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी करार दिया।

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लेने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा हमेशा छिपा रहता है, जबकि उसका नकली चेहरा जनता के सामने आता है।

MP News Shivraj Singh Chauhan scathing target on Congress tuition on Constitution to Rahul Gandhi

जातिगत जनगणना, सुशासन की नींव

पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जातिगत जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक और समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की कैबिनेट समिति ने यह फैसला लिया है कि अब जनगणना के साथ-साथ जातियों की गणना भी होगी। यह सुशासन की आधारभूत नींव है। यह फैसला पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जाति की राजनीति नहीं, बल्कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक कदम है। "जातिगत जनगणना का उपयोग राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में किया जाएगा। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ," उन्होंने कहा।

MP News: कांग्रेस का नकली चेहरा उजागर

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठ बोलने और भ्रम फैलाने का रहा है। उन्होंने कहा, "झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। जब कांग्रेस सत्ता में होती है, तब वह काम नहीं करती, और जब विपक्ष में आती है, तब जातिगत जनगणना जैसी मांगें उठाती है। यह 'हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और' जैसी बात है।"

Shivraj Singh Chauhan scathing attack on Congress gave tuition on Constitution to Rahul Gandhi

उन्होंने कांग्रेस के नेताओं, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी इंडी गठबंधन के नेता अब श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूँ कि जब वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें सत्ता में थीं, तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई गई? स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तो मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा था कि वह जाति के आधार पर आरक्षण के भी खिलाफ हैं। उनके पत्र आज भी रिकॉर्ड में मौजूद हैं। काका कालेलकर की रिपोर्ट को किसने दबाया? कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया है," शिवराज ने तंज कसते हुए कहा।

MP News: राहुल गांधी को ट्यूशन की सलाह

राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में जातिगत जनगणना हुई है। मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि तेलंगाना में कोई जातिगत जनगणना नहीं हुई, बल्कि सिर्फ एक सर्वे हुआ है। राहुल गांधी जी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लेनी चाहिए।"

उन्होंने कांग्रेस के विजन पर सवाल उठाते हुए कहा, "कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है। उसकी नीतियाँ हमेशा समाज को तोड़ने वाली रही हैं। लेकिन भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है।"

इंदिरा, राजीव, सोनिया और मनमोहन पर सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के शासनकाल के इतिहास को खंगालते हुए कहा कि 1980 के दशक में जब मंडल आयोग की सिफारिशें आईं, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसका विरोध किया था। "तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जेल सिंह ने वीपी मंडल की जातिगत जनगणना की मांग को खारिज कर दिया था। राजीव गांधी के शासन में भी जातिगत जनगणना नहीं हुई। फिर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार आई, तब भी सिर्फ वादे किए गए। संसद में आश्वासन दिया गया कि जातिगत जनगणना पर विचार होगा, लेकिन सिर्फ एक सर्वे हुआ, जिसके आंकड़ों में हजारों त्रुटियाँ थीं। वह सर्वे लगभग खारिज ही हो गया था। तब कांग्रेस कहाँ थी?" शिवराज ने सवाल उठाया।

उन्होंने आगे कहा, "सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई? कांग्रेस ने हमेशा इस मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाया है। जब सत्ता में होती है, तब वह इसकी अनदेखी करती है, और जब विपक्ष में होती है, तब इसे मुद्दा बनाती है।"

कांग्रेस का इतिहास, वादों का जाल

शिवराज ने कांग्रेस के झूठे वादों का जिक्र करते हुए कहा, "कर्जा माफ करेंगे, बिजली बिल माफ करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे-ऐसे कई झूठे वादे कांग्रेस ने हमेशा किए। लेकिन जनता अब इनके झूठ को समझ चुकी है। कांग्रेस का असली चेहरा छिपा रहता है, और नकली चेहरा जनता के सामने आता है।"

पत्रकार वार्ता में शोक संदेश

पत्रकार वार्ता से पहले शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+