MP News: फाइनल हुए मोहन कैबिनेट के मंत्री, 23 से 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ, मिनिस्टर बनने की रेस में यह नाम
MP cabinet minister News: मध्य प्रदेश में आखिरकार वह घड़ी आने वाली जिसका इंतजार बीते कई दिनों से प्रदेशवासी कर रहे थे। जिसे लेकर हर दिन नए-नए कयास लगाए जा रहे थे। बता दे दिल्ली में हुए मंथन के बाद फाइनली मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने 2 दिन तक दिल्ली में रहकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद यह मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी हाई कमान ने मंत्रियों के सभी पदों के नाम को हरी झंडी दे दी है। संभवत पहले विस्तार में करीब 23 से 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि मंत्रिमंडल में कितने और कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही कोई जानकारी अब तक सामने आई है। लेकिन मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को जगह मिल गई है।
नए चेहरों में भोपाल से रामेश्वर शर्मा या कृष्णा गौर, कालापीपल से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, रतलाम से विधायक चैतन्य काश्यप होशंगाबाद से विधायक सीतासरण शर्मा का नाम लगभग तय है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गी और प्रहलाद पटेल समेत कई दिग्गज विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
सोमवार सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे सीएम
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। उन्हें मंत्रिमंडल के नाम की सूची सौंपेंगे। और दोपहर में करीब 3 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसकी यह तैयारी भी चल रही है वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के पहले सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कम से मिलने उनके निवास जाएंगे।
दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री ने इनसे की मुलाकात
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की इसके बाद बिरला के अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बता दे मुख्यमंत्री ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं और खेल को जोड़ने वाले खेलो इंडिया जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंत्री बनने की रेस में यह नाम है शामिल
तमाम दिग्गज नेता मोहन यादव कैबिनेट मंत्री मंडल का हिस्सा बन सकते हैं उनमें कतार लंबी दिखाई दे रही है। जिसमें प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, रीति पाठक, संजय पाठक, रामेश्वर शर्मा, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कृष्णा गौर प्रद्युमन सिंह तोमर बृजेंद्र सिंह यादव विश्वास सारंग, रमेश मंडोला ललिता यादव अर्चना छुटनेस अमरीश शर्मा गुड्डू, नगर सिंह चौहान, उषा ठाकुर और तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। ऐसे में यह देखना होगा कि मंत्रिमंडल में किस-किस नेता को स्थान मिलता है। वही यह भी देखना होगा कि क्या बीजेपी इस बार नए फार्मूले के मुताबिक एक लोकसभा से एक मंत्री बनती है, तो मंत्रियों का चयन दिलचस्प हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications