MP News: मीट की अवैध दुकानों को लेकर एक्शन में मोहन सरकार, निगम प्रशासन ने की यह कार्रवाई
MP News: मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व के बाद सरकार एक्शन मोड में है। प्रदेश में खुले में मीट बेचने वाली दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भोपाल नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक मीट की दुकान को जमींदोज कर दिया और 14 दुकानों पर जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने खुले में मीट बेचने वाली दुकानों से 11000 रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूल किया है।
मामले के मुताबिक खुले में मीट बेचने पर भोपाल में पूर्णतया प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में भोपाल नगर निगम ने एक अभियान चलाया। जिसमें खुले में मीट बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान भोपाल नगर निगम के अधिकारियों ने एक दुकान को जमींदोज कर दिया। इस दौरान 14 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है। नगर निगम ने खुले में मीट बेचने वाली 14 दुकानों से लगभग 11100 जुर्माना वसूला है।

भोपाल नगर निगम ने यह अभियान 15 दिसंबर को शुरू किया था। भोपाल नगर निगम के स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा बैंक ने शहर में खुले में और बिना अनुमति के मांस के बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और मध्य प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। खुले में मीट की बिक्री पर भोपाल नगर निगम के आयुक्त फ्रेंक नोबल ने कहा कि शहर में बिना अनुमति के खुले में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान बीएमसी ने वार्ड 1, 57 और 72 में कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से और खुलेआम मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों को मौके से हटाया गया। 14 मामलों में स्पॉट फाइन के तौर पर 11,100 की राशि वसूल की गई।
नगर निगम में शहर के गांधीनगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही 2 मीट की दुकान भी बंद करा दी है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई नर्मदा पुरम रोड़, भोपाल के हबीबगंज नाका, डीआरएम ऑफिस एरिया, साकेत नगर, बरखेड़ा पठानी बाजार समेत दूसरे इलाकों में की गई है। इस दौरान भोपाल नगर निगम द्वारा साकेत नगर, एम्स रोड़ पर ग्रीन बेल्ट में बनी दुकानों को तोड़ा गया और सामान जब्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications