MP News: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला में दुर्गा धाम मंदिर में की स्वच्छता सेवा, जानिए पूरी वजह
MP News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 69 में अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम मंदिर में स्वच्छता सेवा की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है।
अनवरत जारी रहेगा मंदिर स्वच्छता अभियान
मंत्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान 22 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं। उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के साथ ही अब संपूर्ण नरेला विधानसभा में हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

नरेला के हर-घर में मनेगा दीपोत्सव
मंत्री सारंग ने कहा कि 22 जनवरी का दिन सभी देशवासियों के लिये सौभाग्य का दिन है। इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपूर्ण नरेला विधानसभा में दीपोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर घर, हर मंदिर, हर प्रतिष्ठान में दीपक जलाने के साथ ही प्रभात फेरियां निकाली जाएगी एवं भजन-कीर्तन सहित संपूर्ण नरेला विधानसभा में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। नरेला विधानसभा राममय और भक्तिमय होगी।












Click it and Unblock the Notifications