MP News: मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
MP News: मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की है। मंत्री सिलावट ने बैठक में महाकाल नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी में मिलने वाले कान्ह नाले के प्रदूषित पानी के डायवर्जन के लिए बनाई गई कार्ययोजना की निविदा शीघ्र स्वीकृति के लिए वृहद् परियोजना नियंत्रण मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंत्री सिलावट ने कहा कि 100 दिवस, 01 वर्ष, 05 वर्ष और 2047 तक विभाग की कार्य योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिए अधिकाधिक सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संकल्प पत्र 2023 में वर्णित विभाग के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सतत् प्रयास किए जाए। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में राज्य को आवंटित कार्यों में गति लाने के लिए परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मंत्री सिलावट ने कहा कि अंतर्राज्यीय ईआरसीपी परियोजना से संबंधित कार्यों को भी त्वरित गति से किए जाने के लिए कहा गया है।

मंत्री सिलावट ने विभागीय समीक्षा बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं को शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। जिससे विभाग में अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष सिंह एवं प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाह उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications