MP News: एम्स की तर्ज पर हर संभाग में खुलेंगे इंस्टीट्यूट, एमपी को मिलेगी 4 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

MP News: मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार चार नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी। यह मेडिकल कॉलेज, धार खरगोन, बालाघाट और सीधी में खोले जाएंगे। वहीं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश के प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी।

मध्य प्रदेश की शहरी और ग्रामीण अंचलों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इसलिए नए डॉक्टर तैयार हो, इसके लिए खरगोन, धार, बालाघाट और सीधी में सरकार मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। वहां के मेडिकल कॉलेज से जुड़े 200 बिस्तरों के अस्पताल भी शुरू किए जाएंगे।

MP News: Institute will open on the lines of AIIMS, will get the gift of 4 new medical colleges

मंडल के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अगले 5 वर्षों में सभी लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर 2000 सिम और बढ़ाई जाएगी इससे चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कॉलेज मिल सकेंगे। वहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

अटल मेडिसिटी खुलेगी

मध्य प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी यहां हर तरह की बीमारी के इलाज की व्यवस्था की जाएगी कैंसर, थैलेसीमिया, दिल के इलाज, घुटने और जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा शाहिद सभी प्रकार के जटिल रोगों के इलाज की व्यवस्था यहां की जाएगी। अटल मेडिसिटी शुरू होने के बाद प्रदेश की जनता को इलाज करने के लिए मुंबई, दिल्ली और अन्य स्थानों पर नहीं जाना होगा।

प्रदेश के हर संभाग में एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी। इनमें हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। संभाग और जिले की जनता को इसकी स्थापना होने के बाद इलाज करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रत्येक लोकसभा में होगा मेडिकल कॉलेज

मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके अगले 5 सालों में यह 2000 सीटें बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे। और नर्स, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां शीघ्र की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+