MP News: सीएम यादव शहडोल में लाभार्थियों को करेंगे बैगा आहार अनुदान वितरण, जानिए पूरा कार्यक्रम
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहडोल में बैगा आहार अनुदान वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही कई नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। सीएम यादव पं.एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय के परिसर में एक करोड़ 86 लाख की लागत से बनाए गए इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री यादव के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। 10 जनवरी को कलेक्टर वंदना वैध और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी, डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री यादव पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बैगा आहार अनुदान वितरण कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम यादव का शहडोल में यह पहला दौरा है। इससे पहले जब वह उच्च शिक्षा मंत्री थे तब शहडोल आ चुके हैं।
सीएम यादव के कार्यक्रम को लेकर पांडव नगर में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान जिसे अब दशहरा मैदान भी कहा जाता है। यहां पर सीएम यादव पहली बार बतौर मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे। इसके लिए पीडब्लूडी, नगर पालिका सहित तमाम विभागों ने कार्यक्रम स्थल को लेकर तैयारी कर ली है। मंच के सामने लाभार्थियों के लिए पांडाल तैयार किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications