MP News: रीवा में जन आभार यात्रा में बोले सीएम यादव, कहा-'भाजपा में पद का महत्त्व नहीं'
MP News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में पद का महत्व नहीं है। रीवा में विकास कार्य नहीं रुकेगा। कोई योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश का जितना विकास हुआ है। हम आगे आने वाले 5 वर्षों में उसे पांच गुना तक बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अद्भुत काम हुए हैं। प्रधानमंत्री की नजर में केवल चार ही जातियां हैं। किसान, महिला, युवा एवं गरीब।
सीएम यादव का काफिला मौसम खराब होने की वजह से 4 घंटे देरी से रीवा पहुंचा। विवेकानंद पार्क से लेकर वेंकट भवन तक रोड शो में हजारों संख्या में लोग मौजूद रहे। आमजन ने सीएम यादव का स्वागत किया। जन आभार यात्रा के दौरान इंद्र देवता भी प्रसन्न होते दिखाई दिए। रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री की आभार यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही वह बीएसएनल ऑफिस के सामने रुके बारिश तेज हो गई। हालांकि रोड शो का कार्यक्रम जारी रहा। एनसीसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया।

सीएम यादव ने कहा कि विंध्य की धरा पर मेरा स्वागत हुआ है। मैं उससे अभिभूत हूं। यहां के रहने वाले लोगों का सौभाग्य ही तो है कि दामाद मुख्यमंत्री, लोकल विधायक उपमुख्यमंत्री, पहली बार चुनाव जीत का सदन में पहुंचने वाली दो महिलाओं को मंत्री बनाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जिसमें सिंगरौली से राधा सिंह व सतना से प्रतिमा बागरी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का पेट दुख रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। इन्हें कोई छोड़ने वाला है क्या। हमने तारीख भी बता दी। अब वह दूसरा मुद्दा खड़ा करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने केवल राजनीति की है।












Click it and Unblock the Notifications