MP News: सीएम यादव ने दी प्रवासी भारतीय दिवस की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्वीट कर लिखा कि समूचे विश्व को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं जीवन मूल्यों के साक्षात दर्शन करवाने वाले सभी प्रवासी भाई-बहनों को 'प्रवासी भारतीय दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश से दूर रहने वाले सभी NRI भाई-बहनों का आभार, जो दुनिया में मां भारती का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा रहे हैं।'
हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस
प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह उन लोगों को सम्मानित करने का दिन है। जो दूसरे देशों में रहते हुए तमाम क्षेत्रों में भारत का मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा साल 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

समूचे विश्व को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं जीवन मूल्यों के साक्षात दर्शन करवाने वाले सभी सभी प्रवासी भाई-बहनों को 'प्रवासी भारतीय दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 9, 2024
देश से दूर रहने वाले सभी NRI भाई-बहनों का आभार, जो दुनिया में मां भारती का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा रहे हैं:… pic.twitter.com/Ruinzwqols












Click it and Unblock the Notifications