MP News: भांजियों द्वारा पैसे देने पर बोले सीएम शिवराज, कहा-'गुल्लक में प्यार की पाई-पाई जोड़कर मुझे दिए'
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी भांजियों ने अपनी गुल्लक में प्यार की पाई-पाई जोड़कर मुझे भेंट की है। ताकि मैं चुनाव लड़ सकूं। शब्द कम पड़ गये हैं। इस प्यार को समेटने के लिए झोली छोटी पड़ गयी है। यह प्रेम अमूल्य है। लेकिन वादा करता हूँ। आप सबके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर दूँगा।
बच्चियों ने गुल्लक के पैसे दिए चुनाव लड़ने के लिए
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों ने पैसे इकट्ठे कर मामा को चुनाव लड़ने के लिए दिए हैं। यह अपने आप में ऐसी घटना है। जिससे आंखों में आंसू आ जाते हैं। जिसकी भांजियां अपने मामा से इतना प्यार करती हो। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन बेटियों का मुझ पर इतना आशीर्वाद है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मेरा भी यह संकल्प है। तुम्हारी आंखों में कभी आंसू नहीं आने दूंगा। इस बात का मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं। आप लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं सरकार नहीं चल रहा। मैं परिवार चलाता हूं। यह सभी लोग मेरे परिवार का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री नहीं मामा हूं
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं अपनी बहनों का भाई हूं। मैं चाहता हूं कि जैसे सरकारी कर्मचारी की तनख्वाह आती है। वैसे मेरी बहनों के खाते में पैसा आते रहे। बेटे-बेटियों की पढ़ाई का इंतजाम करूंगा। अच्छा पढ़ने वालों को सरकार लैपटॉप और स्कूटी दे रही है। सरकार मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस का खर्चा भी उठा रही है। बच्चों के सपनों को मैं मरने नहीं दूंगा। आपको बता दी कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव के लिए बच्चों ने अपने गुल्लक के पैसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भेंट किए। इस पर सीएम शिवराज सिंह ने भावुक होकर यह बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications