MP News: सीएम मोहन यादव ने मंत्री विश्वास सारंग के संग लड़ाए पेंच, दोनों नेताओं ने जमकर उड़ाई पतंग
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साथियों के साथ पतंगबाजी की। पतंगबाजी के दौरान सीएम यादव ने मंत्री विश्वास सारंग के साथ भी पतंग उड़ाई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पतंगबाजी के दौरान पेंच भी लड़ाए। इस दौरान मौजूद साथियों ने पेंच लगाने के लिए दोनों को उत्साहित करना शुरू किया। तभी हंसी मजाक का दौर चल पड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थोड़ी देर पतंग उड़ाई। इसके बाद उन्होंने डोर किसी और के हाथ में दे दी। मंत्री विश्वास सारंग काफी देर तक पतंग उड़ाते रहे। दोनों की पतंगे आसमान में उड़ती नजर आई।

दरअसल, दो दिन बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार है। मकर संक्रांति का त्यौहार लगभग देश के सभी हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में इस पर्व के मौके पर सूर्य की पूजा करना और नर्मदा स्थान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दौरान पतंगबाजी भी की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications