Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव और डिप्टी CM ने ली शपथ, मंत्रियों पर अभी सस्पेंस बरकरार, जानिए क्या होगा
MP News: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए बता दे की भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें डिप्टी सीएम के रूप में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने भी प्रधानमंत्री के सामने शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही कई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। लेकिन मंत्रियों पर सहमति नहीं बनने के कारण अब मंत्रियों की शपथ बाद में होगी। माना जा रहा है कि जिस प्रकार से कम को चुकाने माना जा रहा है कि जिस प्रकार से कम को लेकर चौंकाने वाला नाम दिया गया इस प्रकार से मंत्रिमंडल में भी कई ऐसे नाम देखने को मिलेंगे, जो चौंका देंगे।

12 मिनट में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त
बता दे मात्र 12 मिनट में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया। कोई भाषण नहीं। राज्यपाल महोदय ने शपथ दिलाई और प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन कराया।
मंत्रिमंडल को लेकर बड़े-बड़े लीडर्स की धड़कनें बढ़ी
प्रदेश में नए सीएम का चौंकाने वाला नाम सामने आने के बाद प्रदेश में लगातार मंत्री रहने वाले विधायकों की धड़कन बढ़ गई है। ऐसी संभावना है कि मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में भी चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। सुगबुगाहट यह है कि लंबे वक्त से भाजपा सरकार में मंत्री रहने वालों की इस बार छुट्टी कर दी जाएगी। सीनियर विधायकों को भी मौका मिलने के आसार कब नजर आ रहे हैं उनकी जगह पर नए युव चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

सिंधिया समर्थकों को मिलेगा मौका ?
प्रदेश के सियासी गलियारों में सिंधिया समर्थकों को लेकर काफी चर्चा है। दरअसल, पिछली सरकार में प्रद्युम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र यादव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, तुलसीराम सिलावट यह सभी सिंधिया समर्थक मंत्री थे। सूत्रों की माने तो इस बार सागर से ज्यादा विधायक होने के चलते गोविंद सिंह राजपूत और बृजेंद्र यादव को ड्रॉप किया जा सकता है। जबकि एंदेल सिंह कसाना को मंत्री बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications