MP News: चित्रकूट में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक, राम वन गमन पथ पर होगा फैसला
MP News: अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चित्रकूट में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इसे लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार यहां राम वन गमन पथ भी बना रही है। इस कार्य में गति लाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। चित्रकूट में होने वाली कैबिनेट बैठक में राम वन गमन पथ को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।
इससे पहले 14 जनवरी को महाकाल की नगरी उज्जैन में भी कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने संभागीय समीक्षा के साथ कैबिनेट की बैठक अलग-अलग स्थान पर करने की निर्देश दिए हैं। पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक उज्जैन में प्रस्तावित थी। लेकिन फिर जबलपुर में की गई।

अब सरकार ने दूसरी बैठक उज्जैन में और इसके बाद चित्रकूट में करने का विचार बनाया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित चित्रकूट सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्मभूमि रही है। यहां भगवान राम ने वनवास की 11 वर्ष बिताई थी। यही वजह है कि 22 जनवरी को राम लाल के विराजमान होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश की जनता को विकास की नई सौगात देंगे।












Click it and Unblock the Notifications