MP News: Union Budget 2026 विकसित भारत 2047 का माध्यम, मंत्री इन्दर सिंह परमार का बड़ा बयान
MP News: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इन्दर सिंह परमार ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाला 80वां केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का एक मजबूत माध्यम साबित होगा।
परमार ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त, समावेशी और विश्वगुरु बनने की दिशा में भारत की नींव को और पुख्ता करेगा। बजट का मूल मंत्र विकास, विश्वास और जनकल्याण होगा। इसमें किसान, महिलाएं, युवा, श्रमिक, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक दिखाई देगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। केंद्रीय बजट 2026 इस संकल्प को और अधिक मजबूती देगा।
परमार ने विश्वास जताया कि बजट में रोजगार सृजन को प्राथमिकता मिलेगी, किसानों की आय बढ़ाने के ठोस कदम उठाए जाएंगे, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं मजबूत होंगी और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बजट सुनने तक जिम्मेदारी सीमित नहीं रहनी चाहिए। बजट के जनकल्याणकारी संदेश को हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है। कार्यकर्ताओं को सरल भाषा में आम नागरिकों को समझाना होगा कि यह बजट उनके जीवन को कैसे बेहतर बनाएगा।
परमार ने कहा कि विकसित भारत 2047 कोई नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें देश का हर नागरिक सहभागी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन संवाद, चौपाल, संगोष्ठी, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से बजट की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। यह भारत का युग है और केंद्रीय बजट 2026 आत्मविश्वासी भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण बजट साबित होगा।
अंत में इन्दर सिंह परमार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विकसित भारत 2047 के इस महायज्ञ में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भागीदारी करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत करें और भारत को समृद्ध, सक्षम एवं विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।












Click it and Unblock the Notifications