इंदौर से जबलपुर और ग्वालियर के लिए फिर शुरू हुई हवाई सेवा, CM शिवराज व केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया शुभारंभ
कई महीनों बाद इंदौर ये देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ग्वालियर और जबलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है।
भोपाल, 4 अक्टूबर। जबलपुर-इंदौर-जबलपुर एवं इंदौर-ग्वालियर-इंदौर के लिए नवीन विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीसी के माध्यम से शामिल हुए। बता दे कई महीनों बाद इंदौर ये देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ग्वालियर और जबलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के मध्य में स्थित है, इस कारण देश के किसी हिस्से में मध्यप्रदेश से त्वरित गति से पहुंचा जा सकता है। मध्यप्रदेश के चाहे पर्यटक स्थल हों या उद्योगों का विकास अब तेजी से बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज इंदौर स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर है। मैं सभी साथियों और इंदौर की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश भी स्वच्छता के मामले में आज देश में नंबर एक में पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के बाकी शहरों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
हमारे यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरे महाद्वीप से चीते कूनो में लाए गए। हमारा राज्य टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है, अब चीता स्टेट भी है। पर्यटन की असीम संभावनाएं मध्यप्रदेश में हैं। इंदौर में अभी-अभी स्वच्छता में छक्का मारा है। इंदौर अब स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर है। मैं सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इंदौर की जनता को बधाई देता हूं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दूसरे महाद्वीप से चीते कूनो में लाए गए।
सीएम शिवराज ने कहा कि अब हमारा राज्य टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है, अब चीता स्टेट भी है। पर्यटन की असीम संभावनाएं मध्यप्रदेश में हैं। एक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की हमने योजना बनाई है, जिस पर जल्दी निर्णय होगा। रीवा और उज्जैन की हवाई पट्टी के विस्तार की भी योजना राज्य सरकार ने बनाई है। आज मैं तीनों शहरों की जनता को नवीन उड़ानों के लिए बधाई देता हूं। जबलपुर के आसपास भी प्राकृतिक संपदा बिखरी पड़ी है।
ग्वालियर भी अपने आप में अद्भुत है, यहां पर्यटन की हैं अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर ने अभी अभी स्वच्छता में छक्का मारा है। मुझे कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के विभाग संभालने के बाद तेज गति से फ्लाइटस की संख्या बढ़ रही है। अब हमारा इंदौर अनेकों शहरों से जुड़ा है। जबलपुर भी अनेकों शहरों से जुड़ रहा है ग्वालियर की भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। मैं सभी को दुर्गा नवमी की बधाई देता हूं और मां से प्रार्थना करता हूं कि हम प्रगति और विकास करें। जनता सुखी रहे सब निरोग रहे, सब का मंगल हो, सब का कल्याण हो।












Click it and Unblock the Notifications