MP News: मध्य प्रदेश से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद पैकिंग में जुटे
MP News: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद भेजा जाएगा। प्रदेश के उज्जैन में 5 लाख लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या भेजे जाने वाले लाभ 5 लाख लड्डूओं की तैयारी और पैकिंग का निरीक्षण किया है। सीएम यादव खुद लड्डूओं की पैकिंग में शामिल हुए। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।
इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भगवान फिर से मुख्य गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। हम उज्जैन और अयोध्या के हजारों वर्षों से चले आ रहे रिश्ते को पुनर्जीवित करना चाहते थे। इसलिए हम अयोध्या में 5 लाख लड्डू भेजने जा रहे हैं। चार लाख लड्डू तैयार किए गए हैं। हम 21 जनवरी तक सभी लड्डू भेज देंगे। मैं 22 जनवरी को चित्रकूट में रहूंगा और हमारे राज्य से दिव्य घटना का साक्षी बनूंगा।

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। नक्षत्र मृगशिरा व योग ब्रह्म सुबह 8:45 तक है। इसके बाद इंद्रयोग लग जाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक 22 जनवरी को कर्म द्वादशी है। यह द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है।
कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धर्म ग्रंथो के मुताबिक इसी दिन भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। इसलिए इस दिन को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बेहद शुभ माना गया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इसी दिन को चुना गया है।
#WATCH | Ujjain: Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav inspects the preparation and packing of the 5 Lakh Laddus to be sent to Ayodhya. MP CM Mohan Yadav also participated in packing the laddus. pic.twitter.com/fd6ZAHeEVf
— ANI (@ANI) January 15, 2024












Click it and Unblock the Notifications