MP News: CM मोहन यादव की संभागवार समीक्षा के लिए तैनात किए गए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर विकास कार्यों की होने वाली समीक्षा बैठकों के प्रभावी अनुसरण और पर्यवेक्षण के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ IAS अधिकारियों को संभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसमें अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को भोपाल, एसीएस विनोद कुमार को जबलपुर, एसीएस जेएन कंसोर्टियां को रीवा, एसीएस राजेश राजौरा को उज्जैन, एसीएस राजेश एसएन मिश्रा को सागर, एसीएस अजीत केसरी को नर्मदापुरम, एसीएस मलय श्रीवास्तव को इंदौर, एसीएस अशोक वर्णवाल को शहडोल, मनु श्रीवास्तव के चंबल और एसके गुप्ता को ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जिम्मेदारी संभालेंगे
यह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बैठकों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करवाएंगे। इसके अलावा जिलों में यदि कोई विषय राजस्थान के विभिन्न विभागों के समन्वय से संबंधित है तो इस संबंध में विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय स्थापित कराकर उनका निराकरण करवाएंगे।
इस तथ्य को मुख्य सचिव के संज्ञान में लाना होगा। दो माह में कम से कम एक बार संभाग अंतर्गत जिलों का भ्रमण कर और प्रत्येक माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा संभाग अंतर्गत जिलों के संबंध में समय-समय पर दिए गए निर्देशों का संबंधित जिले में पालन सुनिश्चित कराएंगे। जिलों में चयनित प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का अनुश्रवण और पर्यवेक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा संभाग स्तर पर की जा रही बैठकों में ये अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications