MP NEW CM OATH: मोहन यादव की 13 दिसंबर को होगी ताजपोशी, भोपाल में दोनों डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ
MP NEW CM OATH: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की ताजपोशी की तारीख तय हो गई हैं। 13 दिसंबर बुधवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मोहन यादव को सोमवार की शाम विधायल दल का नेता चुना गया। केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की टीम के सामने बैठक में मौजूद सदस्यों ने सहमति दी। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से इस बार निर्वाचित हुए थे। शिवराज सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। सीएम के अलावा दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेद्र शुक्ल भी इसी दिन 12 बजे शपथ लेंगे।

Recommended Video
हालांकि शपथ ग्रहण समारोह का अभी अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं हुआ हैं। लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह ख़ास अंदाज में होगा। आयोजन में प्रदेश के बाहर के कौन-कौन दिग्गज नेता आमंत्रित किए जा रहे है, अभी इस बात का पता नहीं चल सका हैं। मंगलवार को ऑफिशियल प्रोग्राम जारी होने की उम्मीद हैं।












Click it and Unblock the Notifications